{"_id":"6961622197c1757dc409a4bf","slug":"woman-accuses-police-personnel-of-misbehaviour-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14248-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला ने पुलिस कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला ने पुलिस कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
लोनी। सोशल मीडिया पर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ट्रॉनिका सिटी थाने के पुलिस कर्मियों पर शराब के नशे में अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
महिला का वीडियो में आरोप है कि वह आवास विकास स्थित एक ढाबे पर खाना लेने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद पीआरवी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों ने उनसे शराब के नशे में अपशब्द कहे और अभद्रता की। विरोध जताए जाने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से चले गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर उन्हें पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद भी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।