{"_id":"66fddf66726bb99cef07740a","slug":"withdrawal-of-two-lakh-rupees-by-changing-the-youths-debit-card-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104097-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक का डेबिट कार्ड बदलकर दो लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक का डेबिट कार्ड बदलकर दो लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
मोदीनगर। बदमाशों ने एटीएम बूथ पर रकम निकासी करने गए युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर युवक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह रकम निकासी के लिए एटीएम बूथ पर गए थे। एटीएम बूथ पर तीन युवक पहले से ही खड़े थे। रकम निकासी के दौरान युवक बूथ में घुस गए और झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। राजपाल सिंह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आया। कुछ ही देर में उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। राजपाल सिंह ने डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला मिला। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।