{"_id":"65c7db33105d258b510bc732","slug":"withdrawal-of-rs-170-lakh-from-account-by-changing-debit-card-on-the-pretext-of-help-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-306173-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.70 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर मदद करने के बहाने एक शातिर ने ओम किशोर का डेबिट कार्ड बदल लिया और उनके खाते से कई बार में 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
ओम किशोर का कहना है कि 30 जनवरी को प्रताप विहार स्थित एटीएम में से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने मशीन में कार्ड लगाया लेकिन कार्ड बार-बार बाहर आ जा रहा था। इस दौरान एक युवक आया और मदद करने के बहाने कार्ड लेकर रुपये निकालने का प्रयास किया। रुपये नहीं निकले तो कार्ड देकर चला गया। वह वहां से ऑफिस चले गए। कुछ देर बाद जब मोबाइल पर खाते से 1.70 लाख रुपये निकलने के मैसेज आए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। एसीपी कोतवाली रविंद्र वर्मा का कहना है कि मामले में शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।