फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   With the doctor's house mates had tried to loot

साथियों संग डॉक्टर के घर की थी लूट की कोशिश

Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
With the doctor's house mates had tried to loot
लूट - फोटो : अमर उजाला

बाइक चोरी के केस में जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए महिला लुटेरों की साथी बन गई। महिला सोमवार रात डकैती में वांटेड बदमाशों के साथ न्यू डिफेंस कालोनी में महिला चिकित्सक के घर लूट की कोशिश करते हुए पकड़ी गई थी।

विज्ञापन


एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि महिला निधि सोनी पत्नी दिलीप निवासी बहादुरपुर थाना परतापुर, मेरठ है। महिला का कहना है कि पति दिलीप को तीन माह पूर्व मोदीनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में जेल भेजा था। पति की जमानत कराने के लिए उसे रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन


उसने बहादुरपुर परतापुर निवासी दीपक, उसके पिता करण सेसंपर्क कर लूट की प्लानिंग की। वारदात में उनकी तीनों के अलावा दो बदमाश और शामिल थे, जिन्हें वह नहीं जानती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि दीपक और करण परतापुर थाने से डकैती के मामले में वांटेड चल रहे हैं। फरार बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि न्यू डिफेंस कालोनी में महिला डॉक्टर के घर लूट की कोशिश की गई थी। डॉक्टर सुनीता राणा की बहादुरी से लूट नहीं हो सकी थी। चार बदमाश भाग गए थे, जबकि एक महिला पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed