फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   With the change in weather, the number of patients suffering from viral and stomach-related illnesses has increased.

Ghaziabad News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the number of patients suffering from viral and stomach-related illnesses has increased.
गाजियाबाद। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शहर के सरकारी अस्पतालों में चक्कर आना, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान के बीच बढ़ता अंतर शरीर के संतुलन को बिगाड़ रहा है। इससे वायरल और पेट संबंधी बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन आलोक रंजन के अनुसार, पहले जहां रोजाना 30-35 मरीज ऐसे लक्षणों के साथ आते थे, अब यह संख्या 50 के पार पहुंच गई है। इनमें से करीब 20 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर मरीजों की संख्या में करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर मरीज शुरुआत में चक्कर की शिकायत लेकर आते हैं। इसके बाद उल्टी और तेज पेट दर्द की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल में सोमवार को 2395 नए मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 1127 महिलाएं, 784 पुरुष और 448 बच्चे शामिल रहे। इमरजेंसी में 122 मरीज पहुंचे, जिनमें से 105 को भर्ती करना पड़ा। 253 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। संयुक्त अस्पताल में भी 896 मरीजों ने उपचार कराया। इससे बढ़ते दबाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में महिला को आया चक्कर, भीड़ के कारण करना पड़ा इंतजार
मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच अस्पतालों की अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। लालकुआं से आई एक महिला को चक्कर आने के बाद ओपीडी में लंबा इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण इलाज में देरी हुई, जिस पर परिजनों ने नाराजगी जताई। डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में खानपान और दिनचर्या को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है। बाहर का खाना खाने से बचें, केवल साफ और सुरक्षित पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखें और हल्का व सुपाच्य भोजन करें। साथ ही अचानक तापमान बदलाव से बचने के लिए उपयुक्त कपड़े पहनें और लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed