फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   With the capital were mahagauri Kanjk

महागौरी के साथ पूजी गईं कंजक

Mon, 10 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
With the capital were mahagauri Kanjk
पूजी गईं कंजक - फोटो : अमर उजाला

आठवें नवरात्र को मंदिरों में माता के आठवें रूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई।  मंदिरों और घरों में कंजक पूजन किया गया। शहर के प्राचीन दिल्ली गेट देवी मंदिर से दोपहर में पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने कंजकों को जिमाकर व्रत खोला।

विज्ञापन


अष्टमी को सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में माता के दर्शन को भक्तों की भीड़ रही। दिल्ली गेट देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। दोपहर में मंदिर से बैंड बाजों के साथ पंखा शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


मंदिर के महंत परमानंद गिरी महाराज ने बताया कि प्रत्येक शारदीय नवरात्र की अष्टमी को माता का पंखा बदला जाता है। वर्षों से मंदिर से पंखा यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। दोपहर करीब एक बजे मंदिर से दो बैंड, ताश और घुड़सवार के साथ दो पंखा रथ निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर चौपला, सिंहानी गेट, गंज, अनाजमंडी, रमतेराम रोड और बजरिया होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची। इस दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर गुफा वाला मंदिर में भी कंजक पूजन और भंडारा हुआ।

से गूंजे दुर्गा पंडाल
मंदिरों के साथ ही बंगाली समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में रविवार को लोगों की भारी भीड़ रही। संजयनगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 9:30 पर पुष्पांजलि पूजा और रात 8 बजे सांध्य पूजा की गई। इस दौरान समाज की महिलाओं व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


ऐसे ही विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगे दुर्गा पंडाल और क्रासिंग्स रिपब्लिक में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed