फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   With pregnant women will eat milk and fruit

खाने के साथ अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा दूध और फल

Tue, 12 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
With pregnant women will eat milk and fruit
अन्य - फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को अब खाने के साथ ही दूध भी पिलाया जाएगा। जल्द ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह योजना लागू होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को दूध पिलाने की योजना हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गरम खाना खिलाया जाएगा। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी खाना बनवाकर खिलाने की होगी। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री का सहयोग होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी का संयुक्त खाता खोला जा रहा है।
विज्ञापन


यह योजना केवल देहात क्षेत्र में ही लागू होगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मिल्क पाउडर से दूध बनाकर पिलाया जाएगा। हर रोज भोजन के साथ फल दिया जाएगा। सप्ताह के तीन दिन बुधवार से शुक्रवार तक गर्भवती महिलाओं को दूध पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 ग्राम पाउडर में बनेगा तीन किलो दूध
महिलाओं को मिल्क पाउडर का दूध बनाकर पिलाया जाएगा। श्रेयस कुमार ने बताया कि 250 ग्राम मिल्क पाउडर के पैकेट को तीन लीटर गरम पानी में घोलकर दूध बनाया जाएगा। प्रत्येक महिला को 175 ग्राम दूध पिलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed