फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will not get cheaper house in Vasundhara

वसुंधरा में नहीं मिलेगा सस्ता घर

Tue, 14 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा।
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा। Updated Tue, 14 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will not get cheaper house in Vasundhara
इमारत - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-7 और 8 की प्रस्तावित योजनाओं में सस्ते घर के लिए सोच रहे लोगों का सपना टूटता नजर आ रहा है। आवास विकास परिषद अधिकारियों ने एक बार फिर वसुंधरा योजना के इन दोनों सेक्टरों का ले-आउट बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जमीन पर प्रस्तावित सभी ग्रुप हाउसिंग का निर्माण बिल्डरों को सौंपने का निर्णय लिया गया है। तीन साल से अटका ले-आउट जल्द ही फाइनल होने वाला है।
विज्ञापन

  सेक्टर-7 और 8 की 102 एकड़ जमीन पर आधा दर्जन से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग स्कीम प्रस्तावित हैं।

इस जमीन का ले-आउट तीन बार बदला जा चुका है। आखिरी बार 2013 में जमीन पर बने फार्म हाउस के नक्शे में कुछ गड़बड़ी होने के कारण इसका ले-आउट बदला गया था। अब परिषद ने ले-आउट पास करने के साथ ही सभी ग्रुप हाउसिंग स्कीम बिल्डरों को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ले-आउट पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होगा। इसके बाद ही जमीन की नीलामी आदि पर विचार किया जाएगा। ग्रुप हाउसिंग स्कीम के प्लॉट निजी बिल्डरों को बेचे जाएंगे।

स्टेडियम, अस्पताल और अन्य सुविधाएं भी होंगी बिल्डरों के हवाले
परिषद अधिकारियों का कहना है कि यहां बनने वाले स्टेडियम और अस्पताल के लिए किसी भी सरकारी संस्था ने रुचि नहीं दिखाई है। योजना के शुरुआती ले-आउट में अस्पताल और स्टेडियम के लिए प्लॉट छोड़े गए थे। इसमें यह निर्णय नहीं हुआ था कि ये सरकारी होंगे या प्राइवेट। ऐसे में इनको निजी बिल्डरों के हवाले भी किया जा सकता है।


आम आदमी से घर होगा दूर
परिषद की ओर से तैयार मेट्रो के प्रस्ताव में सेक्टर-8 में ही मेट्रो स्टेशन दिखाया गया है। ऐसे में अगर यहां निजी बिल्डर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार करते हैं, तो यह आम आदमी की पहुंच से बेहद दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed