फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will not get any seats sitting in GDA now

अब जीडीए में खाली बैठे नहीं मिलेगा वेतन

Wed, 03 May 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Will not get any seats sitting in GDA now
गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। जीडीए अब अपने कर्मचारियों को खाली बैठे वेतन नहीं देगा। कर्मचारियों को 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर जीडीए वीसी को देनी होगी। इसमें बताना होगा कि वो विभाग का कौन सा काम करेंगे और कितना रेवेन्यू बढ़ाएंगे। इस संबंध में जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने सभी अनुभागों के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


नए प्रयोग करने को लेकर चर्चित आईएएस अफसर कंचन वर्मा ने जीडीए की कमान संभालने के बाद यहां भी प्रयोग शुरू कर दिया है। फैसले के पीछे उनकी मंशा कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और विभाग को घाटे से उबारने की है।
विज्ञापन


जीडीए में 1200 अफसरों व कर्मचारियों का स्टाफ है। बावजूद इसके हर विभाग में काम लंबित हैं। खासतौर से वसूली के मामले में जीडीए पिछड़ा हुआ है। करीब 450 करोड़ रुपया जीडीए को वसूलना है लेकिन वसूली नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों जीडीए के चेयरमैन व मेरठ मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने भी वीसी समेत तमाम अफसरों की बैठक में इनकम बढ़ाने के निर्देश दिए थे। अब इसी का असर है कि जीडीए वीसी ने सभी कर्मचारियों से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


जीडीए वीसी कंचन वर्मा का कहना है कि सभी विभागों के कर्मचारियों-अफसरों की कार्ययोजना प्राप्त हो जाने के बाद उस पर काम शुरू कराया जाएगा। फोकस अफसरों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed