फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will make the ponds irrigable by making them free of occupation

तालाबों को कब्जे मुक्त कराकर सिंचाई योग्य बनाएंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Will make the ponds irrigable by making them free of occupation
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। जिले के गांवों में ऐसे तालाबों की सूची तैयार कर कब्जेदारों को भी चिह्नित किया जाएगा। इसमें प्रशासन और पुलिस से भी सहयोग लेकर तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कब्जामुक्ति के बाद तालाब में पानी भरने के साथ ही उसके सुंदरीकरण का भी काम शुरू होगा। तालाब के पानी को सिचाई योग्य बनाया जाएगा। गांवों के जिन तलाबों पर कब्जा है उनकी सूची बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को आदेश दिए गए हैं। वे ग्रामवार कब्जेदारों को भी चिह्नित करने का काम करेंगे। इसके बाद तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उन्हें सिंचाई योग्य बनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधानों को ऐसे तालाबों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जल्द सूची तैयार कर विभाग कार्रवाई शुरू करेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 200 तालाब हैं। इनमें से अधिकांश पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जिससे तालाबों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोग तालाब में कूड़ा डाल रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने पशुओं को बांध रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सबसे पहले ऐसे तालाबों को चिन्हित किया जाएगा। जिन पर लोगों ने कई साल से कब्जा कर रखा है। इन कब्जा युक्त तालाबों को पुलिस के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। --- क़ोट्स गांव के तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उसको सिंचाई योग्य बनाया जाएगा। तालाबों को चिन्हित करने का काम ग्राम प्रधान करेंगे। जिन पर कब्जा है उनको पुलिस के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed