{"_id":"58405aa94f1c1b9345de7aab","slug":"will-go-on-strike-after-wage-roadways-snvidakrmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज संविदाकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज संविदाकर्मी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। कौशांबी व साहिबाबाद डिपो के रोडवेज कर्मियों ने भी छह दिसंबर से काम नहीं करने की चेतावनी दी है। इससे आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ये वो कर्मचारी हैं, जिन्हें वेतन नकद रूप से मिलता है।
विज्ञापन
यूपी परिवहन निगम के कौशांबी बस अड्डे से रोजाना करीब पौने दो सौ बसों का संचालन होता है। इन पर 300 से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। नोटबंदी के चलते इनका नवंबर माह का वेतन नहीं दिया गया है। अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित आसपास के रूट पर चलने वाली बसें हड़ताल के कारण नहीं चल सकेंगी।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि रोडवेज आरएम पीके बोस ने बताया कि मौखिक रूप से हड़ताल की जानकारी रोडवेज को नहीं मिली है, अगर ऐसा होता है तो इससे निपटने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन