फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will accelerate the development of the rapid rail Ghaziabad

रैपिड रेल से तेज होगा गाजियाबाद का विकास

Thu, 16 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Will accelerate the development of the rapid rail Ghaziabad
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में दिल्ली टू मेरठ रैपिड रेल को मंजूरी मिलने का जीडीए ने स्वागत किया है। जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने कहा कि इसके निर्माण में हर तरह का सहयोग जीडीए करेगा। इसके बन जाने से गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक विकास तेज होगा।

विज्ञापन


बता दें कि इसकी कुल लंबाई 90 किलोमीटर होगी। इस पर 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। कंसलटेंट डिम्ट्स ने इसकी डीपीआर बनाई थी। हालांकि 2011 में बनाई गई डीपीआर पर तभी एनएचएआई ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


हालांकि अब एनएचएआई द्वारा एनएच-58 को डिनोटिफिकेशन किए जाने के बाद आपत्ति वाली बात नहीं रह गई है। वैसे बुधवार को बोर्ड की बैठक में कहा गया कि इसके डीपीआर पर काम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड रेल आनंद विहार से हिंडन किनारे से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से गुजरेगी। इसका एक स्टेशन राजनगर एक्टेंशन होगा, ताकि यहां की बड़ी आबादी को हाईस्पीड ट्रेन का लाभ मिले। हाईस्पीड की सुविधा मिलते ही न केवल राजनगर एक्सटेंशन, बल्कि जीडीए द्वारा पाइपलाइन के आसपास प्रस्तावित 2500 एकड़ में मेगा सिटी के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। नार्दर्न पेरीफेरल किनारे बसने वाली आईटी सिटी, मल्टीनेशनल कंपनियों के वेयरहाउसेस, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी हाईस्पीड का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed