फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife threw boiling tea on husband during a fight in Ghaziabad

UP: झगड़े में पत्नी ने पति पर फेंकी खौलती चाय, पहले भी मारने की दे चुकी धमकी... अब युवक नहीं रहना चाहता साथ

Wed, 27 Aug 2025 07:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना
अमर उजाला नेटवर्क, डासना Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Aug 2025 07:47 PM IST
सार

सौरभ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि 26 अगस्त की सुबह पति-पत्नी के बीच बहस होने पर पत्नी अंकिता सिंह ने उन पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उसने पहले वादी को मारने की धमकी दी और फिर गैस पर खौल रही चाय से भरा सॉसपैन उनके ऊपर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Wife threw boiling tea on husband during a fight in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत घरेलू विवाद के दौरान व्यक्ति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। पति ने पत्नी पर खौलती गर्म चाय फेंकने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्र के ओकवुड एन्क्लेव सेक्टर-1 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सौरभ सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी ए-38, सेक्टर-1, ओकवुड एन्क्लेव, वेव सिटी ने अपनी पत्नी अंकिता सिंह पुत्री स्व. राजेश गर्ग पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना वेव सिटी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि 26 अगस्त की सुबह पति-पत्नी के बीच बहस होने पर पत्नी अंकिता सिंह ने उन पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उसने पहले वादी को मारने की धमकी दी और फिर गैस पर खौल रही चाय से भरा सॉसपैन उनके ऊपर फेंक दिया। 

विज्ञापन

इस हमले से उसका चेहरा झुलस गया, सिर में सूजन आ गई, नाक से खून बहने लगा और बाएं हाथ से सीने तक झुलस जाने से जलन होने लगी और छाले पड़ गए। पीड़ित सौरभ सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उनकी पत्नी द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया और झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया गया था। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हमला करने के बाद उनकी पत्नी अंकिता सिंह घर से अपना सामान लेकर चली गई और अलमारी में रखा 1.44 लाख कैश भी अपने साथ ले गई। 

पीड़ित ने दावा किया है कि घटना और आरोपी के जाते समय की सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। सौरभ सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सौरभ सिंह ने साफ किया कि भविष्य में वह अपनी पत्नी के साथ कोई सम्बन्ध या रिश्ता नहीं रखना चाहते।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि आगे चलकर अंकिता सिंह को कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सौरभ सिंह की पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पत्नी अंकिता सिंह पुत्री राजेश गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed