फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife thrashes husband for not changing religion in Ghaziabad

पत्नी ने चुनरी को बनाया हथियार: धर्म न बदलने पर पति को पीटा, इतने पर भी न भरा मन तो साथियों को बुलाकर पिटवाया

Sat, 22 Jul 2023 10:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

अभिषेक का कहना है कि 14 साल पहले उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से लखनऊ की रहने वाली रिमझिम माहेश्वरी से हुई थी। उन पर अब एक 12 साल का बेटा और सात साल की बेटी है।

विज्ञापन
Wife thrashes husband for not changing religion in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं हुआ तो पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने अपने साथियों को बुलाकर भी पति की पिटाई कराई। कविनगर क्षेत्र की प्राइमरोज सोसायटी निवासी अभिषेक महेश ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पत्नी उस पर जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही है। ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। उसने कई लोगों से उधार रुपये ले लिए जो तकादा करने घर आते हैं।

विज्ञापन

अभिषेक महेश का आरोप है कि उनकी सात साल की एक बेटी है। बेटी के जन्म के बाद से पत्नी रिमझिम इंदिरापुरम में एक कार्यक्रम में जाने लगी। वहां पारूल, पारूल के पति दत्ता और रिचन जायसवाल के संपर्क में आई और उनके साथ घूमने-फिरने लगी। अब वह उन पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रही है। मना करने पर उसने पहले तो खुद उसकी पिटाई की और फिर पारूल, दत्ता और रिचन जायसवाल के साथ मिलकर मारपीट की। उसकी बात नहीं मानने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले मारपीट, धमकी देना, धर्म परिवर्तन कराने की धारा में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल पहले हुई शादी, घर के नहीं करती काम
अभिषेक का कहना है कि 14 साल पहले उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से लखनऊ की रहने वाली रिमझिम माहेश्वरी से हुई थी। उन पर अब एक 12 साल का बेटा और सात साल की बेटी है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और न वह पूजा-पाठ करती है और न ही घर के काम करती है। मामले में परेशान होकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

चुनरी से गला दबाकर मारने का किया प्रयास
आरोप है कि 17 जुलाई को पत्नी ने अपने साथियों के साथ घर आकर उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्होंने चुनरी से उनका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed