{"_id":"69974071c93775739e00f814","slug":"wife-got-her-lover-to-kill-auto-driver-both-arrested-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-148974-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी ऑटो चालक की हत्या, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी ऑटो चालक की हत्या, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी पूजा व उसका प्रेमी रोहित उर्फ गौरव। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई ऑटो चालक नीरज की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस जिसे सड़क हादसा समझ रही थी, वह हत्याकांड निकला।
नीरज की हत्या उसकी पत्नी पूजा ने प्रेमी गौरव से मिलकर करवाई थी। इसमें गौरव का साथी ओमवीर भी शामिल था। पुलिस ने नीरज की पत्नी और गौरव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ओमवीर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि 17 फरवरी की रात शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में रानीवाला चौराहे के पास एक ऑटो पलटा हुआ मिला था। उसके नीचे डिबाई के गोसमी हीरापुर निवासी ऑटो चालक नीरज का शव भी था। प्रारंभिक जांच में मामला अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने और दबने से हुई मौत का लग रहा था।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि नीरज की मौत गला दबाने से हुई थी। पुलिस ने नीरज की पत्नी पूजा की गतिविधियों और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो मामला सामने आया। पूजा का अहमदगढ़ निवासी गौरव उर्फ रोहित से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गौरव पूजा के मायके पक्ष का जानकार है, इसी के चलते दोनों का संपर्क हुआ था। कुछ समय पहले नीरज ने दोनों को साथ देख लिया था, जिससे घर में क्लेश शुरू हो गया था।
आरोपी गौरव ने बताया कि 16 फरवरी की रात उसने अपने साथी ओमवीर के साथ मिलकर नीरज को ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां उसे पहले शराब पिलाई गई। जब नीरज पूरी तरह नशे में धुत हो गया तो उसे रानीवाला चौराहे पर ले गए।
वहां गौरव ने गमछे से नीरज का गला घोंट दिया और उसके ऊपर आॅटो को पलट दिया। पूछताछ में सामने आया कि पूजा और नीरज ने करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।