फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife came running robbing jewelery India

अमेरिका में पत्नी की ज्वैलरी लूटकर भाग आया इंडिया

Fri, 27 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 wife came running robbing jewelery India
सोना - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में पत्नी के जेवर लूटने के बाद आरोपी पति इंडिया भाग आया है। महिला ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ गाजियाबाद पुलिस से भी ट्विटर के जरिए शिकायत की है। गाजियाबाद पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


दरअसल, कंचन नाम की महिला ने ट्विटर के जरिए बताया है कि उसका पति फ्रॉड है और उससे लाखों रुपये की ज्वैलरी लूटकर इंडिया भाग गया है। अमेरिकी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की है। इससे वह परेशान है।
विज्ञापन


महिला ने ट्विटर के जरिए शिकायत कर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और एसएसपी गाजियाबाद से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने अपने रिश्तेदार का एड्रेस भी मैसेज किया है, लेकिन एड्रेस गलत है। पुलिस ने उससे दोबारा एड्रेस भेजने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पति द्वारा पत्नी से छीना गया सामान लूट की श्रेणी में नहीं आता है। महिला को सलाह दी जाएगी कि वह अमेरिका स्थित इंडियन एंबेसी में शिकायत करें। उसके पति के बारे में जानकारी कर वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द ही अवगत करा दिया जाएगा।’ - अवनीश गौतम, इंस्पेक्टर सिहानी गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed