फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife accused husband and father-in-law of harassing her

Ghaziabad News: पत्नी ने पति और ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wife accused husband and father-in-law of harassing her
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुराल में पति और अन्य लोगों ने उसे बिना कपड़ों के कमरे में भूखा रखा। क्रूरतापूर्ण पिटाई का विरोध करने पर पति और ससुर ने जबरन उसे गंजा कर शरीर में जलती मोमबत्ती छुआई। महिला ने शुक्रवार को टीलामोड़ पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि पांच साल पहले उसका निकाह दिल्ली मुस्तफाबाद के रिहान से हुआ था। निकाह में दिए सामान से पति और ससुरालिए खुश नहीं थे। उनका आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही रिहान बुरी तरह पिटाई करने लगा। दांपत्य जीवन में उनके तीन बच्चे हो गए। इस बीच रिहान और उसके पिता ईदुखान दोनों पांच लाख रुपये दहेज मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे कमरे में बिना कपड़ों के भूखा रखा जाता था। पिछले दिनों पति और ससुर ने उन्हें जबरन बाल काटकर गंजा कर दिया। उसके शरीर में जलती मोमबत्ती भी छुआई, कमरे में बंद रहने के दौरान जेठ की लड़की ने मदद कर उन्हें वहां से भगा दिया। वह बदहवास हालत में दयालपुर थाने पहुंची। दिल्ली पुलिस ने मायके वालों का बुलाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों से बात करने पर बांध देते थे हाथ-पैर
मां का आरोप है कि जब भी बेटी उनसे बात करती थी तो रिहान और ससुर दोनों हाथ-पैर बांधकर कमरे में डाल देते थे। शुक्रवार को पीड़िता अपनी मां के साथ टीलामोड़ थाने पहुंची। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सहायक पुलिस उपायुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत मिलते ही दरोगा को जांच के लिए दिल्ली में महिला के ससुराल भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed