फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When there was an argument in the game, the teenager stabbed his friend with a knife

Ghaziabad News: खेल में बहस हुई तो किशोर ने दोस्त को घोंपा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
When there was an argument in the game, the teenager stabbed his friend with a knife
गाजियाबाद। कैलाभट्ठा क्षेत्र में खेलते वक्त हार जीत को लेकर 13-14 वर्षीय दो किशोरों में कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज एक किशोर ने दूसरे को चाकू घोंप दिपा। चाकू से किशोर के पेट में गहरा जख्म हुआ है और कान भी कट गया। मामले में घायल के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोर के पिता ने बताया कि कैला भट्ठा में मकान के पास ही उनका 13 वर्षीय बेटा रोजाना की तरह खेल रहा था। तभी उसके साथ खेल रहे दूसरे किशोर ने हार जीत को लेकर उसको गाली देना शुरू कर दिया। गुस्से में वह अपने घर से चाकू लेकर आया और उनके बेटे के पेट में घोंप दिया। आरोपी ने उसके सिर पर भी वार किया, जिससे उसका कान कट गया। किशोर को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में चार टांके आए हैं। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि नामजद किशोर की काउंसिलिंग कराई जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed