फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When name transfer was not done, couple created ruckus, OSD provided immediate solution...

Ghaziabad News: बैंक से 54.83 लाख का लोन ले 35 लाख में बेच दी दुकान, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
When name transfer was not done, couple created ruckus, OSD provided immediate solution...
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने में बिल्डर धनपाल के खिलाफ दिल्ली शाहदरा के विनोद कुमार ने 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पैसे हड़पने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा कराया है। आरोप है कि बिल्डर ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में 35 लाख रुपये में दुकान बेचकर उस पर करीब 55 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी कर दी। पुलिस लेन-देन के कागजात की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विनोद का कहना है कि 26 दिसंबर 2022 को बिल्डर धनपाल ने एक्सटेंशन-1 में दुकान नंबर-3 का सौदा 35 लाख रुपये में करके बेच दी थी। 7 जुलाई को पुलिस ने धनपाल पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी जिसके बाद दुकान को सीज कर दिया। 29 जुलाई को वह दुकान पर गए तो उन्हें पुलिस कार्रवाई का पता चला। बाद में पता चला कि एमडीएम वित्त का आदेश था कि विपक्षी धनपाल ने न्यू हैबिटेट हाउसिंग फाइनेंस एंड डेवलपमेंट लिमिटेड सेक्टर-14 द्वारिका दिल्ली से इस दुकान पर 54 लाख 83 हजार 373 रुपये का लोन लिया था। इस बारे में धनपाल ने उन्हें कभी जानकारी नहीं दी थी। जब उन्होंने असली रजिस्ट्री मांगी तो कहा गया कि वह खो गई है। तब उन्हें अखबारों में विज्ञापन छपे होने की प्रति देकर विश्वास दिलाया था। उनका आरोप है कि धनपाल ने फाइनेंस कंपनी के साथ मिलकर उनसे धोखाधड़ी की है। पैसे मांगने पर उन्हें मारने की धमकी दी गई। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दस्तावेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed