{"_id":"66e32d8f5fd415e2ec0a91a6","slug":"when-he-honked-the-horn-to-remove-the-tempo-the-neighbors-attacked-him-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-465036-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टेंपो हटाने के लिए बजाया हॉर्न तो पड़ोसियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टेंपो हटाने के लिए बजाया हॉर्न तो पड़ोसियों ने किया हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर बी-ब्लॉक में टेंपो हटाने को लेकर बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ। इतना ही नहीं, हमलावरों ने दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं। हमले में फैजा, शाहरुख और रिजवान लहूलुहान हो गए। घायलों में हमलावरों पर पांच-छह राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विजयनगर निवासी अर्श एक कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि भाई रिजवान का कैप्टन गैस एजेंसी के पास जन सेवा केंद्र है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह भाई के जन सेवा केंद्र से घर जा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले नईम ने गली में टेंपो खड़ा किया था। रास्ता ना होने के कारण हॉर्न बजाकर टेंपो हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर नईम व उसके परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उनके भाई रिजवान और चचेरी बहन फैजा आई तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी तमंचा और तलवार भी लेकर आए।
घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दो कार भी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दी। कई राउंड फायरिंग में एक छर्रा फैजा के सिर को छूकर निकला। इसी बीच आरोपियों ने कांच की बोतलों से तीनों के सिर पर वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि गली में टेंपो हटाने को लेकर नईम और कादिर पक्ष से विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।