फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   West UP Youth 'party text' teach Shah

वेस्ट यूपी के यूथ को ‘पार्टी का पाठ’ पढ़ाएंगे अमित शाह

Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
West UP Youth 'party text' teach Shah
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अ‌म‌ित शाह - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी के युवाओं को पार्टी का पाठ पढ़ाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में करीब डेढ़ हजार पार्टी पदाधिकारी अपने निजी वाहनों से मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ के बागपत रोड स्थित डीपीएस स्कूल में अमित शाह का कार्यक्रम है। इसमें पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से यूथ पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सम्मेलन में अमित शाह सभी भाजपाइयों को पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि किस प्रकार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में गाजियाबाद से करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह मेरठ के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed