{"_id":"5fc693588ebc3e9ba2053e10","slug":"weekend-market-ghaziabad-city-news-gbd209570844","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में पहले की तरह ही रहेगी साप्ताहिक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में पहले की तरह ही रहेगी साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन
छूट खत्म, बाजारों में सख्ती से रहेगी साप्ताहिक बंदी
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में साप्ताहिक बाजार बंदी में मिली छूट अब खत्म हो गई है। दुकानदारों, व्यापारियों को पहले की तरह साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों, शोरूमों को बंद रखना होगा। श्रम विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस विभाग, एसडीएम, नगर निकायों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों को भी आदेश की कॉपी भेजी है।
उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव श्रम के आदेश से कोविड-19 के महासंकट के दौरान लॉकडाउन के कारण व्यापारिक व आर्थिक मंदी से जूझ रहे दुकानदारों एवं उद्यमियों को त्योहारी सीजन में साप्ताहिक बंदी में छूट दी गई थी। दीपावली और अब कार्तिक पूर्णिमा का पर्व संपन्न होने के बाद दोबारा दुकानदारों एवं उद्यमियों को नियमानुसार साप्ताहिक बंदी करनी है। दरअसल, बाजारों में कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा है। वर्तमान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते अब श्रम विभाग ने साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने का निर्णय लिया है। उप श्रमायुक्त ने सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों को भी आदेश की कॉपी भेजकर साप्ताहिक बंदी में सहयोग की अपील की है।