{"_id":"6a04b95200ea8b1d250ee1fc","slug":"weather-s-fury-heavy-rain-accompanied-by-hailstorm-in-ghaziabad-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, आम की फसल को भारी नुकसान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, आम की फसल को भारी नुकसान, किसान परेशान
Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
सार
पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि से निवाड़ी, पतला, खिंदौड़ा और नंगला आक्खू जैसे आम के बागों वाले इलाकों में फसल को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि इससे आम के फल झड़ सकते हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं और झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम के बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन इससे आम की फसल को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लगभग पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। निवाड़ी के अलावा पतला, खिंदौड़ा, नंगला आक्खू में बड़ी संख्या में आम के बाग है। ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
निवाड़ी निवासी किसान सतेंद्र त्यागी और पतला निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि से आम के फलों के झड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। ओलावृष्टि से लिची की फसल को भी नुकसान होगा। ओलावृष्टि ने सब्जी किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन