{"_id":"69e35f7aae908c3a0d0e2e7f","slug":"we-will-stand-with-victims-of-ghaziabad-kanawani-fire-tragedy-says-minister-asim-arun-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद कनवानी अग्निकांड: 'हम अभी भी साथ हैं और आगे भी', पीड़ित परिवारों से बोले मंत्री असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद कनवानी अग्निकांड: 'हम अभी भी साथ हैं और आगे भी', पीड़ित परिवारों से बोले मंत्री असीम अरुण
Sat, 18 Apr 2026 04:11 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:11 PM IST
सार
इंदिरापुरम कनवानी आग हादसे के बाद मंत्री असीम अरुण राहत शिविर पहुंचे, पानी की शिकायत सुनकर तुरंत एक्शन का भरोसा दिया। मंत्री ने कनवानी झुग्गी हादसे के परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि आज साथ हैं, एक साल बाद भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनवानी गांव स्थित जमीन पर बसी झुग्गी झोपड़ी में आग हादसे के बाद शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित निजी स्कूलों में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने समय से पानी न मिलने की शिकायत की। साथ ही हादसे की जानकारी देते हुए आपबीती सुनाई। पीड़ितों से बातचीत के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि वह आज भी पीड़ित परिवारों के साथ है और 1 साल बाद भी साथ होंगे। जितने भी परिवार पीड़ित हैं उन सभी के लिए आगामी 7 दिन के अंदर कुछ ठोस राहत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकारी जमीनों पर बनकर तैयार होने वाले या हो रहे भवनों को ईडब्ल्यूएस योजना के तहत पीड़ितों को दिलाने का काम भी किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने आग हादसे के पीड़ितों को राशन कपड़े व अन्य सामान वितरित किया।
विज्ञापन
वहीं घटनास्थल पर पहुंच कर भी हालत का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भविष्य में इस तरह के आग हादसे से ना हो इसके लिए दमकल विभाग को भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।