{"_id":"6a860cf0eed94b7b2e07b49f","slug":"we-will-launch-a-movement-if-we-do-not-get-justice-ravi-gautam-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22832-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे: रवि गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे: रवि गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रविवार को खोड़ा निवासी एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में बुधवार को युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम खोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर परिवार को उचित न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। रवि के पहुंचने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। वहीं, आम आदमी पार्टी के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार खोड़ा पहुंचे और उन्होंने यूपी और दिल्ली पुलिस पर अनिल का जबरन अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया।
रवि गौतम ने कहा कि दिल्ली और यूपी में अब दलितों का शोषण हो रहा है। आए दिन अत्याचार किया जा रहा है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतक अनिल कुमार के परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को उनके घर पर आकर सरकारी नौकरी दिलानी चाहिए। साथ ही जिस ठेकेदार की फर्म में अनिल काम करता था, उसकी भी जांच होनी चाहिए। बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को कर्मचारी अनिल का शव जब खोड़ा लाया गया था तो नाराज परिजन व निवासियों ने पुलिस के सामने छह घंटे तक हंगामा किया था। हंगामे के दौरान परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर के साथ ही एक करोड़ का मुआवजा और बड़े बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी थी। उधर, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और दिल्ली सरकार को एसी घटनाएं रोकने के लिए बड़ा निर्णय लेना चाहिए।