फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waterlogging on Loni's damaged roads due to rain.

Ghaziabad News: बरसात से लोनी की टूटी सड़कों पर जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Loni's damaged roads due to rain.
लोनी। भीषण गर्मी से बरसात होने पर लोनी वासियों को राहत की सांस मिली है, वहीं बारिश के बाद जलभराव की वजह से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और गाजियाबाद मार्ग पर राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पहले से इन मार्गों पर चल रहे सीवर लाइन डालने और सड़क निर्माण कार्य की वजह से जाम की दिक्कत से भी लोग जूझे। वहीं कॉलोनियों में जलभराव की समस्या ने लोगों की दिक्कत और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से हुई तेज बारिश के साथ ही एक बार फिर मौसम में नमी आई। तपिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग व लोनी गाजियाबाद मार्ग पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी मुरारी लाल ने बताया कि नाला सफाई का काम पूरा न होने की वजह से गलियों तक में पानी भर गया। लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शहर के कई मुख्य मार्गों पर आवागमन कई घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed