फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water shortage in KW Srishti resolved, residents heave a sigh of relief

Ghaziabad News: केडब्ल्यू सृष्टि में पानी की किल्लत हुई दूर, निवासियों ने ली राहत की सांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in KW Srishti resolved, residents heave a sigh of relief
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सोसायटी में कई दिनों से चल रही पानी की समस्या का मुद्दा सुलझ गया है। अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद जिम्मेदारों ने सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार को दिक्कत दूर हो गई, हालांकि फॉल्ट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है, लेकिन आपूर्ति चालू होने से निवासियों ने राहत की सांस ली है। निवासी प्रदीप वर्मा ने बताया कि आपूर्ति चालू कर दी गई है। फॉल्ट वाली जगह को मिट्टी से ढक दिया गया है, हालांकि अभी लीकेज जारी है। विकास और दीक्षांत का कहना है कि पानी अब सभी घरों में निर्बाध पहुंच रहा है।
विज्ञापन

एओए सचिव प्रशांत पांडेय का कहना है कि पानी की समस्या अब दूर हो गई है। सभी घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है। एक बार जब पानी के टैंक खाली हो जाते हैं तो उसे रिकवर करने में समय लगता है। शुक्रवार रात को पाइप ठीक करा दिया और आपूर्ति शुरू कर दी गई। अभी भी पाइप में थोड़ी लीकेज बची है, हालांकि इससे आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसे रविवार को पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed