{"_id":"5745d86d4f1c1b7562690f42","slug":"water-samples-were-taken-from-five-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जगह से लिए गए थे पानी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जगह से लिए गए थे पानी के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि शहर के अलग-अलग स्थानों से प्रतिदिन कम से कम पांच जगह से पानी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार पिछले दिनों शहर में कई जगह से लिए गए पानी के सैंपल फेल आए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को एचआरआईटी, बाबू बनारसी दास कालेज, संजय गीता मेमोरियल स्कूल, गुरुनानक इंटर कालेज और रेलवे कालोनी से लिए गए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
इन सभी जगहों के पानी में क्लोरिनेशन शून्य पाया गया। अब इन पांचों सैंपल को बायोलॉजिकल टेस्ट के लिए दिल्ली एनसीडीसी लैब भेजा गया है। इनके परिणाम सात दिनों के अंदर आ जाएंगे।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि स्कूल कालेज के सैंपल लेने के बाद अस्पतालों सहित सार्वजनिक संस्थान, बैंक, पोस्ट ऑफिस, जीडीए,नगर-निगम आदि जगहों से पेयजल नमूने लिए जाएंगे।