Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water samples from 28 places failed in one month in Ghaziabad

गाजियाबाद का डराने वाला सच: एक माह में 28 स्थानों के पानी के नमूने फेल, स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को दी सूचना

Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
सार

अलग-अलग क्षेत्रों में 134 नमूनों लिए गए थे, इनमें 106 सैंपल पास हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम और प्रशासन को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Water samples from 28 places failed in one month in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्च महीने में अलग-अलग इलाकों से लिए गए 134 पानी के नमूनों में से 28 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम और जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए जरूरी कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ये नमूने सिहानी गेट, लोनी, विजयनगर, साहिबाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, कविनगर और अन्य क्षेत्रों से लिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि कई स्थानों पर पानी में बैक्टीरिया, दूषित तत्व और अशुद्धियां पाई गईं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों के नमूने फेल हुए हैं, वहां पानी की टंकियों की सफाई, पाइपलाइनों की मरम्मत और क्लोरीनेशन की प्रक्रिया तुरंत करवाई जाए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे दूषित पानी की समस्या आम हो जाती है। इसके चलते डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन इलाकों में पानी फेल हुआ है, वहां दोबारा पानी का नमूना लेकर जांच कराया जाएगा।

विज्ञापन

तीन महीने में हुई पानी की जांच रिपोर्ट

महीना, नमूने, पास, फेल
मार्च, 134, 106, 28
फरवरी, 148, 104, 44
जनवरी, 152, 79, 73

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed