फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water filled drain under construction in Harsh Vihar, foundation of houses started weakening

Ghaziabad News: हर्ष विहार में निर्माणाधीन नाले में भरा पानी, कमजोर होने लगी मकानों की नींव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water filled drain under construction in Harsh Vihar, foundation of houses started weakening
हापुड़ । चमरी रोड स्थित हर्ष विहार में मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन नाले का कार्य पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। नाले में पानी भरा होने के कारण मकानों की नींव कमजोर होने लगी हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर रविवार को लोगों ने एकत्र होकर नाराजगी जाहिर की है और सोमवार को मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर बिना बरसात के जलभराव होता है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण के बीच पिछले करीब 20 दिनों से नाले में पानी भरा हुआ है। जिस कारण 10 से अधिक भवनों की नींव कमजोर होने लगी है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इस कारण लोगों के मन में बहुत अधिक भय पैदा है। साथ ही निर्माण की धीमी गति के कारण मकानों से निकलने में परेशानी भी उठानी पड़ रही है। रविवार को एकत्र लोगों ने बताया कि इस पानी को निकालने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि, पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जो रात्रि में लोगों को बहुत अधिक परेशान करते हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, अमन सिंह, राघवेंद्र, अमित कुमार आदि ने बताया कि यदि कोई हादसा होता है तो फिर इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। क्योंकि शिकायतों के बाद भी कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


----

बरसात के कारण गिर गया पेड़ --

मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माण के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अब बरसात के कारण रविवार को पेड़ अचानक से तारों पर गिर गया। इस कारण हजारों इंटरनेट के कनेक्शन बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

यह कहते हैं अधिकारी --

बरसात के रुकते ही पंपसेट के जरिये पानी को निकलवाया जाएगा। इसे सूखाने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराएंगे। - मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed