फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water crisis at Lotus Srishti due to a burnt-out motor; residents left parched for three days.

Ghaziabad News: लोटस सृष्टि में मोटर फुंकने से जल संकट, तीन दिन से पानी को तरसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water crisis at Lotus Srishti due to a burnt-out motor; residents left parched for three days.
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित लोटस सृष्टि सोसायटी में मुख्य जलापूर्ति मोटर फुंकने से तीन दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। करीब दो हजार निवासी पानी को तरस रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए बाहर से महंगे दाम पर जार और बोतलें मंगवानी पड़ रही हैं। मेंटेनेंस प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निवासियों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


निवासी कल्याण घोष ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक जलापूर्ति ठप हो गई। मेंटेनेंस टीम ने बताया कि पानी चढ़ाने वाली मोटर फुंक गई है। तब से टावरों में सप्लाई बंद है। पानी न आने से कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सुबह के समय हालात और विकट हो जाते हैं। खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक के काम ठप हैं।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि प्रबंधन ने टैंकरों का ठोस इंतजाम नहीं किया। तीन दिन में सिर्फ दो छोटे टैंकर मंगाकर सप्लाई की गई, जिसके लिए लोग बाल्टी लेकर लाइन में लगे रहे। कई परिवारों को निजी वेंडरों से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा, जिसमें तीन दिन में हजारों रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क समय पर लेने के बावजूद प्रबंधन गंभीर नहीं है। शिकायत के 72 घंटे बाद भी मोटर ठीक नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो मेंटेनेंस दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed