फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Watches worth Rs 3 crore stolen from showroom 100 meters away from police post

Ghaziabad News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर शोरूम से तीन करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Watches worth Rs 3 crore stolen from showroom 100 meters away from police post
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड दो में शोरूम से घड़ियां चोरी करता चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। स्रो
इंदिरापुरम। शिप्रा पुलिस चौकी से 100 मीटर और कनावनी पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार रात करीब तीन बजे सात चोरों ने ब्रांडेड कंपनी की घड़ी के शोरूम का शटर उखाड़ दिया। इसके बाद शोरूम में घुसे दो चोरों ने तीन करोड़ रुपये की 671 घड़ी चोरी कर ली। शोरूम के मालिक श्याम सुंदर गुप्ता को सुबह सीसीटीवी देखने पर घटना की जानकारी हुई। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि अंहिसा खंड-2 के पास उनका ब्रांडेड कंपनी की घड़ियों का शोरूम है। शोरूम में मुकुल शर्मा मैनेजर पद पर तैनात हैं। मैनेजर ही रोज सुबह शोरूम खुलवाते हैं। वह और उनके पुत्र शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे से वहां की गतिविधि देखते रहते हैं। रविवार सुबह उनके बेटे ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो देखा कि शटर उखड़ा पड़ा है। साथ ही शोरूम के शीशे टूटे हुए हैं और काउंटर से कीमती घड़ियां गायब हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चोरी की आशंका जताते हुए मैनेजर को फोन किया और कहा कि शोरूम मत खोलना वह आ रहे हैं। शोरूम पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और मैनेजर मौके पर पहुंचे। मैनेजर मुकुल शर्मा ने बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये की घड़ियां चोर ले गए हैं। अलग-अलग ब्रांड की करीब 671 घड़ियां शोरूम में रखी हुई थीं। चोरी हुई घड़ियों की कीमत का सही आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






50 मिनट तक शोरूम में रहे चोर

सीसीटीवी फुटेज में शोरूम में दो चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। चोरों ने मास्क पहन रखे थे। दोनों चोरों की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष की लग रही हैं। मैनेजर ने बताया कि फुटेज में दो चोर शटर उखाड़ने के बाद लेट कर शोरूम में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चार से पांच चोर शोरूम के बाहर खड़े थे। चोर करीब 50 मिनट तक शोरूम में रहे। जिस बिल्डिंग में शोरूम है, उस बिल्डिंग में गार्ड भी है।

गार्ड को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि चोर करीब 50 मिनट तक शोरूम में रहे। इस दौरान न गार्ड को वारदात की भनक लगी और न ही कोई पुलिस पिकेट वहां से गुजरी। पुलिस ने शक आधार पर शोरूम की बिल्डिंग के गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में गार्ड ने बताया कि वह रात के समय सो गया था। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से यह जानने कि कोशिश में लगी है कि चोर किधर से आए और कहां चले गए।


बयान
तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - निमिष पाटिल, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed