फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waste to Wonder theme park to be built in Indirapuram

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में बनेंगे वेस्ट टू वंडर थीम पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waste to Wonder theme park to be built in Indirapuram
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के तीन पार्कों को वेस्ट टू वंडर थीम पर संस्कृति दर्शन पार्क और ग्रीनवुड पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जीडीए इन पार्कों में कबाड़ को सुंदर आकृति प्रदान कर लोगों के लिए मनोरंजन पार्क के रूप में विकसित करने जा रहा है। इन पार्कों में बच्चों के लिए टाॅय ट्रेन की भी व्यवस्था की जाएगी। बृहस्पतिवार को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) फाइनल कर दिया गया। निविदा के लिए नगर अवस्थापना समिति के पास इसे भेज दिया गया है। वेस्ट टू वंडर थीम पर संस्कृति दर्शन पार्क के लिए हाथी पार्क और रानी अवंतीबाई पार्क को लिया गया है। यह 10.3 एकड़ में बना है। वहीं, ग्रीनवुड पार्क (नींबू पार्क) करीब चार एकड़ में है।
विज्ञापन

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि संस्कृति दर्शन पार्क में प्राचीन भारतीय मंदिरों और हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित 10 मूर्तियां बनाई जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ना और बच्चों में इनके प्रति जागरूकता व उत्सुकता फैलाना होगा। शैक्षणिक क्षेत्र में भी रचनात्मक सोच की आवश्यकता होती है, पार्क के माध्यम से आगंतुकों की विचार प्रक्रिया को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीनवुड पार्क में रोमांचक खेल और गतिविधियों के साथ एक विशाल डायनासोर का स्टेच्यू लगाया जाएगा। यह न केवल गाजियाबाद के नागरिकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा, बल्कि पूरे एनसीआर में कचरे के पुन: उपयोग और स्थायित्व को भी प्रोत्साहित करेगा। रानी अवंतीबाई पार्क में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे टेक्टाइल पथ, ब्रेल साइनेज, रैंप, हैंडरेल और टेक्स्ट-टू-स्पीच सिस्टम की सुविधा विकसित की जाएगी। क्यूआर कोड आधारित जानकारी और सेंसर ऑब्जेक्ट्स भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed