{"_id":"576adaf74f1c1b0d69b47e16","slug":"washrooms-laws-will-come-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शौचालय बनवाओ फिर ससुराल आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शौचालय बनवाओ फिर ससुराल आऊंगी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय की वजह से ब्रज विहार के दंपति एक नहीं हो पा रहा है। महिला थाने में पिछले एक साल से यह मामला लंबित पड़ा है। महिला अपने ससुराल जाने को इसलिए तैयार नहीं है क्योंकि उसके घर में शौचालय नहीं है। उसका कहना है कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा तब तक वह ससुराल नहीं जाएगी।
मुरादनगर निवासी महिला का विवाह ब्रज विहार मुरादनगर निवासी से 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही लड़ाई झगड़े होने लगे। 2015 में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।
ससुराल से परेशान पीड़िता अपने मायके चली आई। बाद में इस मामले में हुई काउंसलिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया कि अब महिला ससुराल वालो के साथ न रहकर अलग घर में रहेगी इसलिए ससुराल वालों ने दोनों को अलग घर बनाकर दिया।
विज्ञापन
लेकिन अब मामला इस बात पर अटक गया कि नए घर में शौचालय नहीं है। काउंसलिंग के दौरान जब दोनों पक्षों को बुलाया गया था तो लड़का शौचालय बनवाने पर राजी हो गया लेकिन उसका कहना है कि उसे कुछ महीनों का समय दिया जाए।
महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि लड़का पक्ष का कहना है कि कुछ दिनों में शौचालय बनकर तैयार हो जाएगा उसके बाद वह अपनी पत्नी को घर लाएगा।