फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Voting will be held on same day in all five assembly seats of Ghaziabad know date of voting

UP Election 2022: गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट पर एक ही दिन होगा मतदान, जानें वोटिंग की तारीख

Sat, 08 Jan 2022 06:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 06:51 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट कराने का फैसला लिया है। गाजियाबाद, साहिबाबाद, मोदी नगर, लोनी और मुरादनगर विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
Voting will be held on same day in all five assembly seats of Ghaziabad know date of voting
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग सुशील चंद्रा ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी, चौथे चरण की 23 फरवरी, पांचवें चरण की 27 फरवरी, छठे चरण की तीन मार्च और सातवें चरण की सात मार्च को वोटिंग होगी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट कराने का फैसला लिया है। गाजियाबाद, साहिबाबाद, मोदी नगर, लोनी और मुरादनगर विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। अभी पांचों सीट पर भाजपा का कब्जा है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद: गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट से अतुल गर्ग विधायक हैं।

मुरादनगर: मुरादनगर सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। यहां से अजीत पाल त्यागी विधायक चुने गए थे।

मोदी नगरः मोदी नगर सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। मंजू शिवच विधायक हैं। 

लोनी: लोनी सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। नंदकिशोर गुर्जर विधायक हैं। 

साहिबाबाद: साहिबाबाद सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। सुनील कुमार शर्मा विधायक हैं। 

पहला चरण
सीटें- 58
जिले-11
अधिसूचना-14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 21 जनवरी
नामांकन की जांच- 24 जनवरी
नाम वापसी- 27 जनवरी
मतदान- 10 फरवरी
 
दूसरा चरण
सीटें- 55
जिले- 9
अधिसूचना- 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 28 जनवरी
नामांकन की जांच- 29 जनवरी
नाम वापसी- 31 जनवरी
मतदान- 14 फरवरी
 
तीसरा चरण
सीटें 59
जिले 16
अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
 
चौथा चरण
सीटें 60
जिले 9
अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
 
पांचवां चरण
सीटें 60
जिले 11
अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
 
छठा चरण
सीटें 57
जिले 10
अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
 
सातवां चरण
सीटें 54
जिले 9
अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed