फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vote tomorrow, today will seal border

मतदान कल, आज सील हो जाएंगे बॉर्डर

Fri, 10 Feb 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vote tomorrow, today will seal border
अन्य - फोटो : अमर उजाला
11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दिन पैरामिलिट्री फोर्सेज समेत करीब 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को हुई चुनाव की ब्रीफिंग में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की होगी जबकि बूथ के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था सिविल पुलिस-प्रशासन के जिम्मे रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद में अर्द्धसैनिक बल की 36 कंपनियां तैनात रहेंगी। वहीं 11 हजार से अधिक सिविल पुलिस की तैनाती होगी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक और चुनाव के नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने लोगों को चुनावी ड्यूटी के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को 180 सेक्टरों और 24 जोन में बांटा गया है। शुक्रवार से गाजियाबाद के बॉर्डर क्षेत्रों को सील कर दिया जाएगा और अधिकतर वाहनों की तलाशी ली जाएगी। बॉर्डर एरिया पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं, डीएम निधि केसरवानी ने सभी को चुनावी ड्यूटी के बार में बताते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह से ही कमला नेहरू नगर से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। 

खोड़ा और लोनी में होगी विशेष चेकिंग
एसएसपी ने बताया कि अगले 36 घंटों तक खोड़ा और लोनी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जाएगी। इन थाना क्षेत्रों के रास्ते से ही जिले में शराब और पैसे सप्लाई के लिए लाए जा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने एसएचओ और सीओ को चेकिंग के आदेश दिए हैं। 

चुनाव के लिए यह होगी फोर्स
एएसपी 05, डीएसपी 09, इंस्पेक्टर17, सब इंस्पेक्टर 855, हेड कांस्टेबल 136, कांस्टेबल 4300, होमगार्ड, 5400, अर्द्ध सैनिक बल की 36 कंपनी और पीएसी 10 की कंपनी आदि मौजूद रहेंगे।

आज रवाना होंगी 2494 पोलिंग पार्टियां
विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार को कमला नेहरू नगर मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को सारे बैग-बस्ते गाड़ियों में लोड करा दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से पोलिंग पार्टी को रवाना करना शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव में लगी महिला अधिकारी को बूथ पर रात न बिताने की छूट दी जाएगी।

चुनाव में लगी महिलाएं शुक्रवार को बूथ देखकर लौट आएंगी और शनिवार को सुबह 6 बजे ही उन्हें अपने बूथ पर पहुंचना होगा। कमला नेहरू नगर मैदान से 2494 पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। एक पार्टी चार लोगों की टीम होगी।

निर्दलीय को वोटर लिस्ट चाहिए तो अदा करनी होगी फीस
विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, मतदाता सूची लेने के एवज में उन्हें उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक केवल पार्टी प्रत्याशी को ही नि:शुल्क मतदाता लिस्ट उपलब्ध कराई जा सकती है।

निर्दलीय प्रत्याशी यदि सूची लेने पहुंचता है तो उसे प्रति पेज 75 पैसे के हिसाब से कीमत चुकानी होगी। बता दें कि गाजियाबाद विधानसभा की वोटर लिस्ट में बीस हजार से ज्यादा पन्ने हैं, जबकि गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं की वोटर लिस्ट करीब सवा लाख पेज की है।

202 बूथ क्रिटिकल, 131 वल्नरेबल 
गाजियाबाद की पांचों विधानसभा में प्रशासन ने 202 बूथों को क्रिटिकल और 131 बूथों को वल्नरेबल की श्रेणी में रखा है। क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ क्रमश: लोनी विधानसभा में 32 और 20, मुरादनगर विधानसभा में 48 और 47, साहिबाबाद विधानसभा में 54 और 21, गाजियाबाद विधानसभा में 55 और आठ और मोदीनगर विधानसभा में छह और 29 बूथ हैं। 


तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल
 विधानसभा चुनाव के चलते सरकारी और पब्लिक स्कूल 12 तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों में बूथ बनाए जाने के साथ ही बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सभी स्कूल बसों का चुनाव के लिए अधिग्रहण कर लिया। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी ज्यादातर स्कूल बंद रहे। डीडीपीएस गोविंदपुरम में भी बूथ बना हुआ है, इसकी वजह से इसमें भी 12 फरवरी तक की छुट्टी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed