Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Violent clash between two groups under a bridge in Vivekananda Nagar; sticks, clubs, and stones were used extensively.

Ghaziabad News: विवेकानंद नगर में पुल के नीचे दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Violent clash between two groups under a bridge in Vivekananda Nagar; sticks, clubs, and stones were used extensively.
गाजियाबाद । कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर स्थित पुल के नीचे मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। नक्ष और दीपक नाम के दो युवकों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी और भगदड़ की चपेट में आने से आसपास लगे ठेली-पटरी और कई दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हंगामे के दौरान कुछ लोगों के सड़क पर आ जाने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसीपी उपासना पांडे और एसएचओ कविनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग देर रात तक कविनगर थाने में डटे रहे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। वहीं, नुकसान झेलने वाले स्थानीय दुकानदारों और ठेली संचालकों में भी घटना को लेकर रोष है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि विवाद की शुरुआत बेहद मामूली बात को लेकर हुई थी। मुख्य मार्ग पर जाम जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी थी और पुलिस ने समय रहते यातायात सुचारू करा दिया था। एसीपी के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर और दुकानों में हुए नुकसान के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed