फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers surrounded the Energy Corporation team that had gone to collect dues.

Ghaziabad News: ग्रामीणोें ने बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम का घेराव किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the Energy Corporation team that had gone to collect dues.
मुरादनगर। गांव जलालाबाद में शनिवार को बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने टीम से अभद्रता व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने सख्ती कर स्थिति को संभाला। टीम ने 65 कनेक्शन काटे और दो लाख रूपये से अधिक की वसूली की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार के साथ टीम गांव जलालाबाद में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंची। टीम ने दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेकशन काटने शुरू कर दिया। कनेक्शन कटने से ग्रामीणों ने आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए टीम का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ धक्का मुक्की भी की । घटना की सूचना के बाद एसीपी मसूरी सिद्वार्थ गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव जलालाबाद पहुंचे और सख्ती कर स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजदूगी में टीम ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 67 कनेक्शन काटे और 46 मीटर उतारे गए। इसके अलावा 2.10 लाख रूपये की बकाया वसूली की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed