फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers staged a sit-in at Loni Nagar Palika to protest against the Solid Waste Management Plant.

Ghaziabad News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने लोनी नगर पालिका में दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in at Loni Nagar Palika to protest against the Solid Waste Management Plant.
लोनी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ मीरपुर हिंदू गांव समेत अन्य गांव के लोगों ने भी सोमवार को लोनी नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व इस प्रदर्शन में केवल मीरपुर हिंदू गांव के लोग ही शामिल थे अब आस-पास के गांव के लोग भी धरने में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान मोनू त्यागी ने बताया कि मीरपुर हिंदू गांव के पास प्रशासन द्वारा तीन वर्ष पूर्व बनाए गए साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम का कूड़ा निस्तारित करने का विरोध किया जा रहा है। इसमें मीरपुर हिंदू गांव समेत पचायरा, बदरपुर, नवादा, सुंगरपुर, अल्लीपुर, मंडोला, खानपुर जप्ती, हरमपुर गांव के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने मीरपुर हिंदू गांव स्थित शिव मंदिर में कुछ दिन पहले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने व बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों की मांग पर सुनवाई न होने पर मीरपुर समेत आस पास के गांव के ग्रामीण भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ लोनी तहसील पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विषय में वार्ता के लिए नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता कराई गई है। साथ ही विद्युत संबंधी समस्या के लिए एक्सईएन व अन्य समस्या के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केके मिश्र ने भी वार्ता की है। उच्च अधिकारियों को परिस्थितियों से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed