फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers caught a boy and a girl in objectionable condition In Aurangabad Bulandshahr

रंगरलियां मना रहा था जोड़ा: खेत घूमने आई लड़की... नलकूप में दोनों पकड़े गए, बाहर निगरानी करने वाला भी धरा गया

Mon, 16 Sep 2024 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 08:52 PM IST
सार

मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नलकूप पर ताला जड़ दिया और लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर परिजन हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Villagers caught a boy and a girl in objectionable condition In Aurangabad Bulandshahr
ग्रामीणों ने लड़का-लड़की को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम नलकूप के अंदर रंगरलियां मनाते हुए प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने ट्यूबवेल का ताला लगाकर उन्हें अंदर बंद कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों से प्रेमी युगल को छुड़ाया और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। लड़की के परिजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की रविवार शाम खेतों पर घूमने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ उसे अगवा करके जंगल में बनी नलकूप पर ले गया और उसके साथ रंगरलियां मनाने लगा। जबकि युवक का रिश्तेदार बाहर निगरानी पर खड़ा रहा। इस दौरान ग्रामीणों को शक होने पर वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने प्रेमी युगल को रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने नलकूप पर ताला जड़ दिया और लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर परिजन हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और नलकूप का ताला खुलवाकर लड़की को परिजनों के हवाले करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में लड़की पक्ष के लोगों के साथ थाने पर पहुंची और आरोपियों को नामजद करते हुए छेड़छाड़ की शिकायत दी। घटना के बाद से पीड़ित पक्ष में गुस्सा है।

आरोपियों को पीटने पर हो सकता था झगड़ा
बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा युवकों को पीटा भी गया था। इसी दौरान युवक पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों को समझा दिया था, अन्यथा दोनों पक्षों में बड़ा विवाद हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। चर्चा है कि लड़की पक्ष की ओर से दुष्कर्म के मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलवा दिया गया था।

लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर गौरव और लखन के खिलाफ धारा 74, 127 (2), लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम धारा सात व आठ के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। -ऋजुल कुमार, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed