फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vijayanagar police caught two miscreants in an encounter two absconded

Ghaziabad: विजयनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा, दो फरार

Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
सार


सलमान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 17 अगस्त की रात को विजयनगर में ही मीडिया कर्मी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Vijayanagar police caught two miscreants in an encounter two absconded
एसीपी रितेश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयनगर पुलिस ने मंगलवार रात को बिजली घर चौराहे के पास से मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमें दादरी निवासी जावेद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि सलमान निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सलमान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 17 अगस्त की रात को विजयनगर में ही मीडिया कर्मी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा वह लूट की कई वारदात को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में जावेद भी उसके साथ रहा है। 
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जावेद, सलमान के अलावा फरार अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। जावेद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो ब्रेजा कर आरोपी चला रहे थे वह चोरी की है। मौके से तमंचा चाकू वहां सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed