{"_id":"64f6ee620a6ad44a140084da","slug":"video-viral-of-deal-to-open-massage-parlor-in-ghaziabad-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर और सेक्स... 20 हजार महीना दूंगा; सौदेबाजी में दरोगा राजी, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर और सेक्स... 20 हजार महीना दूंगा; सौदेबाजी में दरोगा राजी, सामने आया वीडियो
Tue, 05 Sep 2023 03:31 PM IST
शाहरुख खान
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:31 PM IST
सार
गाजियाबाद से खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक पुलिस चौकी में मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स पार्लर चलवाने का सौदा किया जा रहा है। एक शख्स कहता है कि 20 हजार महीना लेकर मसाज पार्लर खुलवा दो। पब्लिक को पता नहीं चलेगा अंदर क्या चल रहा है। सोशल मीडिया पर मसाज पार्लर खुलवाने की डील का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मसाज पार्लर की डील करते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोाशल मीडिया पर मसाज पार्लर खुलवाने का एक पुलिस चौकी में डील होने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खोड़ा थाना इलाके की एक चौकी होना बताया गया है। वीडियो में पार्लर खुलवाने वाला इंदिरापुरम के मॉल में पैसे लेकर पार्लर चलने का हवाला देता है और खोड़ा थाना इलाके की एक दुकान में मसाज पार्लर खुलवाने और उसमें चुपचाप देह व्यापार करने की एवज में 20 हजार रुपये में डील कर रहे हैं।
वहीं डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे दो पुलिस वालों से एक व्यक्ति बोल रहा है कि कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर खोलना चाहता हूं। इस पर कांस्टेबल पूछता है कि लडकियों का? तो व्यक्ति हामी भरते हुए कहता है कि चले ना चले मैं खोलना चाह रहा हूं। दोनों पुलिस वाले आपस में बात करते हैं तो कांस्टेबल उप निरीक्षक से कहता है कि लड़कियां मसाज करेंगीं लड़कों की। इस पर व्यक्ति पूछता है कि आप कुछ मत करना तो उपनिरीक्षक कहता है कि हम कुछ नहीं करेंगे लेकिन शिकायत या ट्वीट होने पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस व्यक्ति कहता है कि शिकायत आने पर आप हमें बता देना।
इंदिरापुरम में चल जाएगा, यहां ना चल पाएगा
व्यक्ति बताता है कि वह अभी इंदिरापुरम मॉल में चला रहा है। यहां पर बस खोलना चाहता है। इस पर तपाक से कांस्टेबल बोलता है कि वहां पर चल जाएगा। उपनिरीक्षक पूछता है कि वहां पर क्या सिस्टम है और परमीशन। व्यक्ति कहता है कि मॉल के अंदर गौर स्पा के नाम से है। कांस्टेबल कहता है कि इंदिरापुरम, वैशलाी कौशांबी में ठीक चल जाएंगे लेकिन यहां नहीं चल पाएगा। अगर खबर वायरल, ट्वीट व शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

पब्लिक को पता नहीं चलेगा अंदर क्या चल रहा
व्यक्ति कहता है कि बस आप अपनी गांरटी लो। अंदर क्या चल रहा होगा। यह पुलिस को पता ही नहीं चलेगा। जो गलत काम करने आता है वह ही गलत काम करके जाता है। किसी को पता नहीं होता है कि क्या चल रहा है। आप सब जानते हैं। 3

क्यों आप सारी बात खुलकर बताते हो। इस पर कांस्टेबल बोलता है कि जो होगा देखा जाएगा आगे की बता। व्यक्ति पूछता है कि कितना देना पड़ेगा? मैं वहां पर दस हजार रुपये देता हूं महीना। यहां पर कितना लोगे? 20 हजार रुपये। व्यक्ति पहले दस और बाद में 15 हजार देने की बात करता है लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों के नहीं मानने पर व्यक्ति 20 में चलने पर राजी हो जाता है।
पुलिस दस हजार में मॉल में देह व्यापार करने की दे रही 'दस्तक'
टीएचए के मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार होने के पहले भी सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। हर बार पुलिस का गठजोड़ और छत्रछाया में अवैध काम होना उजागर होता है। अब वायरल वीडियो ने पुलिस की कारगुजारी को उजागर कर दिया है। वीडियो में पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने वाला इंदिरापुरम जैसे इलाके में हर माह दस हज़ार में थाने चौकी को देकर चोरी छिपे अवैध काम होने की जानकारी दे रहा है।

पैसिफिक के आठ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का हुआ था राजफाश
वहीं मई माह में लिंकरोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में आठ स्पा सेंटरों देह व्यापार का राजफाश हुआ था। पुलिस के आला अधिकारियेां ने गुपचुप तरीके से छापा मारकर स्पा सेंटरों से 60 लडकियां व 39 लड़के गिरफ्तार किए थे। महाराजपुर चौकी क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर गलत काम होता पाया जाने पर विभागीय जांच बैठाई थी। बाद में चौकी प्रभारी पर गाज गिरी थी।