{"_id":"6176da6b1f11a93c1547f8d4","slug":"video-of-taking-bribe-goes-viral-two-gda-employees-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जीडीए के दो कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जीडीए के दो कर्मचारी निलंबित
Mon, 25 Oct 2021 09:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:55 PM IST
सार
प्राधिकरणकर्मियों के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने तत्काल दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार का ताजा मामला सामने आया है। अवैध कॉलोनी में भवन निर्माण का पहले काम रुकवाने और फिर काम शुरू करने के लिए रिश्वत लेते जीडीए अवर अभियंता रामेश्वर कुमार, सुपरवाइजर छोटे सिंह और कर्मचारी नरेंद्र सिंह का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन
प्राधिकरणकर्मियों के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने तत्काल दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मामले में दोषी अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। वहीं, अवर अभियंता को प्रवर्तन अनुभाग से हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन