फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of making roti by spitting in Khora Ghaziabad goes viral

Ghaziabad: थूककर रोटी बना रहा था इरफान... पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; दिल्ली-6 होटल में करता है काम

Fri, 10 Jan 2025 03:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

आरोपी मूलरूप से बिजनौर के धामपुर स्थित नई बस्ती का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली-6 होटल में ही रह रहा था।

विज्ञापन
Video of making roti by spitting in Khora Ghaziabad goes viral
रोटी में थूक रहा था इरफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो एक होटल का था, जहां रोटी बनाने वाला कर्मी थूक लगाकर रोटियां सेंकता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन



वीडियो की छानबीन की तो खोड़ा के आदर्श नगर स्थित सोम बाजार में संचालित दिल्ली-6 होटल का निकला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के साथ टीम होटल पर पहुंची। पूछताछ के बाद होटल में रोटी बनाने वाले कारीगर इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एसआई जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मूलरूप से बिजनौर के धामपुर स्थित नई बस्ती का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली-6 होटल में ही रह रहा था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आते ही कार्रवाई की गई थी। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed