फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of car driving in fog with door open goes viral

Ghaziabad News: दरवाजा खोलकर कोहरे में कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Video of car driving in fog with door open goes viral
साहिबाबाद। शुक्रवार को घने कोहरे के बीच दरवाजा खोलकर कार दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ। वीडियो में दिखने वाली गाड़ी बिना नंबर प्लेट की है। अभी तक पुलिस इसका पता नहीं कर पाई है कि आखिर वीडियो किस क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस की जांच टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल हुई कार से स्टंटबाजी की वीडियो साहिबाबाद क्षेत्र के मोहननगर मेट्रो स्टेशन की तरफ का बताया जा रहा है। जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। इस एक मिनट तीन सेकंड के वीडियो में एक सफेद रंग की कार को उसका चालक अपना दरवाजा खोलकर तेज रफ्तार में कोहरे के बीच दौड़ाता दिख रहा है। कार के आगे ट्रक और पीछे दूसरी कार है, वहीं बिना नंबर प्लेट की कार लेकर दौड़ने वाला हाथों से इशारे भी करता दिख रहा है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। गाड़ी किस मार्ग की है इसमें अभी संशय है। मामला लिंकरोड, या वसुंधरा क्षेत्र का भी हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज मिलने पर मामला साफ हो पाएगा, फिलहाल जांच की जा रही है।

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed