फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vicious people are cheating in the name of giving profit by doing social trading in Telegram

Ghaziabad News: टेलीग्राम में सोशल ट्रेडिंग कर मुनाफा देने के नाम पर ठग रहे शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vicious people are cheating in the name of giving profit by doing social trading in Telegram
गाजियाबाद। साइबर अपराधी निवेश व क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग के नाम पर 30 से 40 फीसदी का घर बैठे मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। शातिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पहले पांच सौ या एक हजार रुपये की रकम निवेश कराते हैं और मुनाफे की रकम समेत खाते में भेजकर विश्वास जीत रहे हैं। धीरे-धीरे रकम बढ़ाकर बड़ी रकम लगवाते हैं और नियम शर्तें बताकर फंसा रहे हैं। ऐसे ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियर ठगे जा रहे हैं। मोदीनगर निवासी आकाश नेहरा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने और 30 से 40 फीसदी का मुनाफे का मेसेज आया। जिसमें टेलीग्राम के ग्रुप के जरिये निवेश करना था। ग्रुप में जुड़कर उन्होंने पहले तीन हजार रुपये का निवेश किया, जिसके उन्हें मुनाफे समेत खाते में करीब 3500 रुपये आ गए। इसके बाद शातिर ने धीरे-धीरे निवेश की रकम बढ़ा दी। करीब आठ हजार रुपये तक निवेश करने के बाद उन्हें करीब 11 हजार रुपये तक वापस मिल गए। शातिरों ने इसके बाद निवेश की रकम बढ़ा दी। झांसे में आकर उन्होंने निवेश कर दिया। बाद में जब रकम खाते में नहीं आई तो उन्होंने पूछा इस पर शातिर ने नियम शर्तें बताकर और निवेश के बाद रकम वापस मिलने की बात कही। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 2.75 लाख रुपये ठग लिए, जो मुनाफे समेत 4.65 लाख वॉलेट में दिखा रहे थे। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है। वहीं, खोड़ा निवासी एक युवती से भी शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में सोशल ट्रेडिंग के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि ठगों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। इसके अलावा लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। किसी भी लालच में आकर निवेश न करें और न ही किसी ग्रुप में जुड़कर किसी लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed