{"_id":"601b75863b3aac4810394df3","slug":"vehicles-in-congress-leader-priyanka-gandhi-cavalcade-collided-with-each-other-on-hapur-garhmukteshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं
Thu, 04 Feb 2021 09:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर जा रही हैं। वह सुबह अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं। वहीं प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई।
अचानक ब्रेक लगने से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पुलिस में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन काफिले को आगे के लिए रवाना किया। हादसे के दौरान प्रियंका गांधी कार में ही मौजूद रहीं और बाहर नहीं निकली। काफिला आगे रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।