फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vandalism at warehouse

Ghaziabad News: वेयरहाउस में तोड़फोड़, 32 लाख रुपये के नुकसान का दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at warehouse
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा में स्थित एक वेयरहाउस में तोड़फोड़ कर किरायेदार पर करीब 32 लाख रुपये का नुकसान करने का आरोप है। अपोलो सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाया गया है। मामले में पंकज कुमार ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी पंकज कुमार के मुताबिक उनका मोरटा में वेयरहाउस है जिसे उन्होंने 19 मार्च 2024 को अपोलो सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक मुकेश कुमार को किराये पर दिया था। आरोप है कि किराये पर लेने के बाद बिना किसी सूचना और नोटिस के अल्प समय में वह वेयरहाउस खाली करने लगे। वेयरहाउस खाली करने के दौरान ऑफिस व वेयरहाउस परिसर में तोड़फोड़ की गई। बिजली के तार निकाल लिए, फिटिंग तोड़ दी, शौचालय क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे उनका करीब 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी भरपाई के लिए कहा तो आरोपी गाली गलौज कर धमकी देने लगे। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed