{"_id":"57389a7c4f1c1b6c17ac7128","slug":"vaishno-devi-is-to-arrange-a-reservation-for-these-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाना है तो इन ट्रेनों में कराइए रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाना है तो इन ट्रेनों में कराइए रिजर्वेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी या जम्मू में छुट्टियां बिताने के लिए अगर आपको कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है तो आपके पास दूसरा मौका भी है। रेलवे ने इलाहाबाद-जम्मू के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन दोनों ही ट्रेनों में अभी अधिकांश सीटें खाली हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के जरिए आप छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में भी दिया गया है। ऐसे में न सिर्फ गाजियाबाद, बल्कि नोएडा, साहिबाबाद, हापुड़ के यात्री भी गाजियाबाद से जम्मू का सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, गर्मी की छुट्टियों में ज्यादा भीड़ जम्मू की ट्रेनों में हैं। इसके चलते दिल्ली-जम्मू शालीमार एक्सप्रेस, ऊधमपुर स्पेशल, जम्मू एक्सप्रेस समेत सभी नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इन ट्रेनों में मई महीने में तो दूर जून में भी कंफर्म टिकट मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में अब इलाहाबाद-जम्मू के बीच 18 और 21 मई से शुरू होने वाली दो स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को बड़ी राहत देंगी। लोगों को अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कैंसल नहीं करनी पड़ेगी। यह ट्रेन रात 11:48 बजे गाजियाबाद से जम्मू के लिए रवाना होगी और पानीपत, अंबाला, लुधियाना होते हुए 1:50 बजे जम्मू स्टेशन पहुंचेगी।
21 मई को 600 से ज्यादा सीटें खाली
इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल 04113/14 ट्रेन 21 मई को पहली बार इलाहाबाद से जम्मू के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में 21 मई की सीटें भी अभी खाली हैं। यानी 21 मई से लेकर पूरे जून महीने में आप कंफर्म रिजर्वेशन ले सकते हैं।
दूसरी स्पेशल ट्रेन 04111/12 18 मई को पहली बार इलाहाबाद से रवाना होगी। इस ट्रेन में भी मई और जून महीने के लिए अभी कंफर्म रिजर्वेशन मिल सकता है।