फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vaishali and Vasundhara will take 10 to 11 blood donation camp

10 को वैशाली और 11 को वसुंधरा में लगेगा रक्तदान कैंप

Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vaishali and Vasundhara will take 10 to 11 blood donation camp
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दस जून को वैशाली के क्लाउड नाइन सोसायटी और 11 जून को वसुंधरा में रक्तदान शिविर लगेगा। 11 जून को लगने वाले शिविर में सेक्टर-15 स्थित वसुंधरा अस्पताल, प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल ट्रस्ट फाउंडेशन और वसुंधरा-वैशाली की आरडब्ल्यूए एवं रेजिडेंट्स का प्रमुख सहयोग रहेगा।

विज्ञापन


शिविर शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। मंगलवार देर शाम वसुंधरा अस्पताल में रक्तदान के आयोजन को सफल बनाने के लिए मीटिंग हुई। इसमे आरडब्ल्यूए और रेजिडेंट्स मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


वसुंधरा अस्पताल के एमडी डा. गिरिजेश रस्तोगी ने बताया कि रक्तदान के आयोजन में सीएमओ गाजियाबाद डा. अजेय अग्रवाल, जिला ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहेगा। इसके अलावा प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, वैशाली व्यापार मंडल और भावना देश के विकास की के साथ ही सहयोग आवास समिति भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनसत्ता सहकारी आवास समिति, सत्यम अपार्टमेंट, परिवहन अपार्टमेंट, जीवन अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए और रेजिडेंट्स ने भी इस रक्तदान शिविर में सहयोग देने का वादा किया है। बैठक में शामिल हुए लोगों ने जनता से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है। इस मौके पर डा. विनीता रस्तोगी, रमेश पांडे, संजय रस्तोगी, लीना, बलराज सिंह, मोहम्मद नसीम, ब्रह्मानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed